समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं समस्यायें

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। अमृतपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय सिंह व उपजिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना। कुछ 48 शिकायतें आई। जिनमें से किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सर्वाधिक शिकायतें भूमि से संबंधित थीं। इसके अलावा किसी ने आवास व किसी ने पेंशन, तो किसी ने राशन कार्ड की समस्या को लेकर उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। अमृतपुर ग्राम प्रधान सचिन देव तिवारी ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उन्होंने कहा अमृतपुर कस्बे में विद्युत विभाग द्वारा बंच केबिल बदलने का कार्य किया जा रहा था। जिस कार्य को ठेकेदार द्वारा मात्र 10 दिन ही किया गया। उसके बाद ठेकेदार द्वारा कार्य को बंद कर दिया गया। कस्बे में विद्युत के बिलों की स्थिति काफी खराब है जिसकी वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली विभाग को आदेशित कर पुन: बंच केबिल कार्य को चालू कराने करायें। रीता पत्नी सुनील कुमार निवासी उजरामऊ ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने, मीरा पत्नी बाबूराम निवासी अमृतपुर ने पेंशन हेतु, जितेंद्र पुत्र राजाराम निवासी करनपुर दत्त ने चक मार्ग खुलवाने हेतु, सुरेंद्र पाल निवासी कुसमापुर, पुनीत दबंग लोगों के द्वारा खेत पर कब्जा करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिये। उप जिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल, विकास खंड अधिकारी कौशल किशोर गुप्ता, एडीओ पंचायत अजीत पाठक, एसडीओ विद्युत विभाग सुजीत कुमार, जे0ई0 होरीलाल के अलावा अन्य राजस्व अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *