
कंपिल, समृद्धि न्यूज। क्षेत्र के गांव अलियापुर निवासी धनीराम ने तीन दिन पूर्व उपजिलाधिकारी से ग्राम समाज की जमीन अवैध कब्जे की शिकायत की थी। तहसीलदार ने मौके पर पहुंच निर्माण कार्य को रुकवा दिया था। जिसके बाद उक्त लोगों ने फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया। मंगलवार दोपहर जांच करने पहुंचे उप जिलाधिकारी यदुवंश कुमार वर्मा को मंदिर की जगह पर नीव भरकर अवैध कब्जा मिला। उप जिलाधिकारी ने मौके पर बंधी दो गाय व एक खोखे को हटवा दिया। उप जिला अधिकारी यदुवंश कुमार वर्मा ने बताया कि ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जे को हटा दिया गया है।
