नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सात प्रस्तावों पर लगी मुहर

कायमगंज (सं.)। नगर पालिका में आज बोर्ड की बैठक में सर्व सहमति से सात प्रस्ताव पास किये गये। कायमगंज नगर पालिका परिषद मीटिंग हाल में सोमवार को बोर्ड मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डा0 शरद गंगवार ने की। संचालन अधिशासी अधिकारी धनुष धारी उर्फ डी0डी0 सिंह ने किया। जहां एजेण्डा मे रखे गये सात बिन्दुओ ंपर चर्चा की गई। इतना ही नहीं चर्चा के बाद सभी प्रस्ताव को लागू करने के लिए उठाये गये सभी सात बिन्दु पिछली कार्यवाही की पुष्टि के सम्बन्ध में कार्य संचालन बोर्ड फण्ड के वित्तीय अधिकार दिये जाने के सम्बन्ध में विचार, नालों की सफाई के लिए भुगतान की स्वीकृति, पालिका सीमन्तर्गत भवनों के नक्शे स्वीकृति, स्लाटर हाउस की जमीन पर दुकानों के निर्माण की स्वीकृति, जवाहरगंज सब्जी मण्डी में दुकानो के निर्माण की स्वीकृति तथा अन्य विषय प्रस्ताव अध्यक्ष नगर पालिका परिषद की अनुमति से सभासदों ने सहमति दे दी। बोर्ड बैठक के दौरान अन्य कार्यों को कराने के लिए प्रस्ताव रखा गया। सभी प्रस्ताव को वहाँ पर मौजूद सभासदों ने ध्वनिमत से स्वीकृति प्रदान की। बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा यह प्रस्ताव लागू होने के बाद क्षेत्र की स्थिति में सुधार के साथ विकास होगा। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने कहा नगर पालिका परिषद क्षेत्र को अधिक सुन्दर बनाने का प्रयास किया जायेगा। इस दौरान क्षेत्रीय विधायिका सुरभि ने कहा शासन से ज्यादा से ज्यादा बजट पास करवाकर लाऊंगी और कायमगंज नगर पालिका को जिले की नंबर 1 नगर पालिका बनवाने के लिए आप सभी का सहयोग करूँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *