Headlines

पांचाल घाट पर फैली गंदगी को देख गंगा सेवा समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मां गंगा सेवा समिति फतेहगढ़ द्वारा अपने साप्ताहिक गंगा स्वच्छता गंगा जागरूकता अभियान के अंतर्गत पांचाल घाट पर पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर गंगा स्वच्छता की अलख जगाई। समिति ने देखा घाटों की स्थिति बहुत ही दयनीय है। जगह-जगह पूजा सामग्री, कांच की फोटो, प्लास्टिक, ऑफ पेरिस की बनी मूर्तियां, पॉलीथिन प्लास्टिक के गिलास बिखरे पड़े हैं, जो लोग पॉलीथिन में खाना फेंकते हैं। उसे हमारी गाय खा लेती है इससे गायों की भी हालत खराब हो रही है। गाय बीमार हो रही है। समिति के लोगों ने सभी से अपील की है कि गंगा तट पर अपशिष्ट सामग्री न डाले और उन्हें गड्ढा खोदकर भू-विसर्जित करें और गाय व अन्य जानवरों को भी कोई नुकसान नहीं होगा। समिति ने शासन से मांग की है कि २१ जुलाई को गुरुपूर्णिमा है। जोकि साधु संतों का काफी बड़ा पर्व है। इसमें लाखों लोग गंगा स्नान करते हैं। पूजा अर्चना करते है। प्रशासन गंगा स्वच्छता पर ध्यान दें। जिससे गंगा निर्मल बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *