बारात बैरंग लौटी, खुशियों भरे माहौल में छायी मायूसी
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गाँव लालबाग में सोमवार की रात एक बारात आनी थी। जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही थीं। लडक़ी पक्ष के यहाँ रिश्तेदार और मेहमान सभी लोग शादी में शामिल होने आ गए थे। गांव मे चारों ओर खुशनुमा माहौल था। लडक़ी पक्ष ने नास्ते से लेकर खाने तक का पूरा इंतजाम कर रखा था। बस सभी को बारात आने का इन्जार था और वह घड़ी भी आ गई कि देर रात बारात भी आ गई। लडक़ी वाले बारातियों की आवभगत में लग गए। पानी से लेकर नास्ते तक का प्रोग्राम चालू हो गया, तभी एक हवा ऐसी चली कि सब लोग दंग रह गए। लडक़ी वालों का आरोप था कि शादी के लिए जिस लडक़े को पसंद किया था यह वह लडक़ा नहीं है। लडक़े वाले दूसरे लडक़े को दूल्हा बनाकर ले आये। चारों तरफ कानाफूसी होने लगी और पूरी बारात में मातम छा गया। वहीं लडक़ी वाालों ने बारात को बैरंग वापस कर दिया। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि कहीं ऐसा होता है उस लडक़ी से पूछो उसने कितने सपने सजाये होंगे। उसके हाथों में लगी मेहंदी लगी की लगी रह गई। लडक़ी के बाप की भी मौत हो चुकी है और लडक़ी वालों का कितना नुकसान हुआ होगा। फिलहाल बारात लौट जाने के कारण हर ग्रामीण दुखी था।
दूसरा दूल्हा देख लडक़ी पक्ष ने शादी करने से किया इन्कार
