Headlines

भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर बूथों पर झण्डा लगाकर मनायी गई संगोष्ठी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद के सभी मंडलों एवं उसके अंतर्गत अधिकतर बूथों पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ एवं आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
भाजपा जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में रूपेश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी के 44 वर्ष पूर्ण हुए हैं। भाजपा सिद्धांतों और मूल्यों पर आधारित एक राजनीतिक दल है। उसने अपनी नीतियों से देश के जनमानस में अपना स्थान बनाया है। गरीबों का कल्याण करना भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जन कल्याण के ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 256 टाउनहॉल पर पूर्व सभासद आदेश गुप्ता के आवास पर बूथ अध्यक्ष जीतू ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में पार्टी के महापुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। मंडल अध्यक्ष विकास पांडे ने कहा 1980 में भाजपा के अस्तित्व में आने के बाद 1984 के आम चुनाव में जिस पार्टी के मात्र दो सदस्य होते थे। शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे। सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या १४४ पर शक्ति केंद्र वनखडिय़ा में पन्ना प्रमुख अनिल तिवारी के घर झण्डा लगाकर क्षेत्रीय नेता योगेन्द्र भदौरिया, फतेहगढ़ मण्डल अध्यक्ष रामवीर सिंह, लोकसभा संयोजक शिवम दुबे ने स्थापना दिवस मनाया और विचार व्यक्त किये। जिला उपाध्यक्ष अश्नील दिवाकर ने अपने निवास पर पार्टी का झण्डा लगाकर स्थापना दिवस मनाया। सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी मंडल में बूथ संख्या 185 कछियाना में निमंत्रण पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष डा0 भूदेव सिंह राजपूत ने संगोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने कहा भाजपा एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो विचारधारा पर आधारित है, भाजपा जनता के मध्य घोषणा पत्र नहीं बल्कि संकल्प पत्र रखती है। इस अवसर पर राजकुमार वर्मा, अमन कटियार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *