भांजी की शादी में शामिल होने आया युवक की चपेट में आने से गंभीर घायल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महरुपुर सहजू रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार को एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया। घायल युवक को डॉ0 राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
घायल की पहचान जनपद शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज स्थित साहबगंज निवासी 40 वर्षीय मनोज पुत्र नन्हेंलाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनोज अपने भांजे राहुल के साथ फर्रुखाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। राहुल ने बताया कि शादी समारोह से घर लौटते समय महरुपुर सहजू रेलवे क्रॉसिंग के पास मनोज ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही भांजा राहुल मौके पर पहुंचा। आरपीएफ के जवानों ने एक टेंपो की सहायता से घायल मनोज को तत्काल डॉ0 राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि घायल मनोज को भर्ती कर लिया गया है और उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *