खनन अधिकारी सहित सात पर बालू पट्टे के नाम पर लाखों की ठगी करने का आरोप.

*पीडि़त ने न्यायाल में दायर की याचिका
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
बालू खनन के नाम पर अधिवक्ता से 40 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में पीडि़त ने खनन अधिकारी राजीव रंजन व भाजपा नेता सहित 7 लोगों के विरुद्ध न्यायालय में याचिका दायर की।
राजेन्द्र सिंह कटियार पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम कटियार निवासी धन्सुआ कोतवाली फतेहगढ़ ने याचिका में दर्शाया कि मैं पेशे से वकील हंू। राजीव शाक्य से मेरे अच्छे संबंध होने के चलते वह अक्सर घर आता जाता था। वर्तमान खनन अधिकारी राजीव रंजन से राजीव शाक्य ने मुलाकात कराई। इस दौरान दोनों ने कहा कि ग्राम कासमपुर अमृतपुर मैं अनंतराम पुत्र कालीचरण निवासी कूइयांवूट थाना मऊदरवाजा के नाम से बालू खनन का पट्टा हुआ है। अनीश उर्फ राजीव बताया कि मेरा बुआ का लड़का अनंतराम है। उसके पास इतना पैसा नहीं है और बताएं कि पट्टे के लिए निर्धारित स्टांप लगेगा। पट्टे के लिए 67 लाख जमा करना है। अगर आप पट्टे का रुपया लगा दो तो उसमें हिस्सेदारी के हिसाब से आपको पैसा मिलता रहेगा। मैं वकील होने के नाते दूसरा काम नहीं कर सकता। इसलिए मेरा पुत्र बेरोजगार है मैंने अपने बड़े पुत्र अभिषेक कटियार इस काम के लिए साझेदार के रूप में तय कर लिया। अनंतराम पुत्र राजेश के घर पर खनन अधिकारी राजीव रंजन, राजेश का लड़का कौशलेंद्र मेरे साथ गए अनुरोध यादव, संदीप यादव और मेरा पुत्र अभिषेक कटियार की अनंतराम के घर पर मीटिंग में तय हुआ कि 25 लाख रुपये खनन पट्टे में देना है। जिसमें २3 प्रतिशत हिस्सेदारी मेरे पुत्र की रहेगी। तो मैंने कहा कि अगर रुपए लगाने के बाद बेमानी हुई तो मेरा पैसा कौन देगा। खनन अधिकारी राजीव रंजन व अनंतराम के पुत्र राजेश, अनीस उर्फ राजीव ने कहा कि हम लोगों की पूरी जिम्मेदारी है। उनकी बात पर विश्वास कर 10 लाख नगद अनंतराम के पुत्र राजेश को दिए। 11 नंबर 2०21 को मेरे पुत्र ने 364120 रुपया खाते में रजिस्ट्री के लिए उपनिबंधक के नाम स्थान हेतु स्टांप किया था। 10 लाख रुपये रजिस्ट्री से पहले खनन अधिकारी राजीव रंजन, मनीष के कहने पर दिया। जब 5 लाख रुपये और मांगे तो मैंने कहा 364120 मेरा पुत्र खाते में ट्रांसफर कर चुका है। यह लोग नहीं माने बोले कि 5 लाख देना ही पड़ेगा। दबाव बनाने पर 5लाख रुपये इन लोगों को दे दिए। तहसील अमृतपुर में अनंतराम के नाम से रजिस्ट्री हुई। जो मैसर्स कमल कांट्रेक्टर एंड सप्लायर प्रोपराइटर अनंतराम के नाम से हुई। जिसमें मुझे व राजीव शाक्य को गवाह बनाया गया। इस दौरान खनन अधिकारी राजीव रंजन भी मौजूद थे। वर्ष 2021 में अनीश राजेश कौशलेंद्र ने मेरे पुत्र अभिषेक कटियार से कहा कि इस वर्ष हम लोग बालू का काम करेंगे और तुम अगले वर्ष 2023 में काम करना। मेरा पुत्र बालू खनन पट्टे पर कार्य हेतु गया तो पता चला कि अनंतराम, राजेश, कौशलेंद्र, अनीश ने षड्यंत्र के तहत कई लोगों से पैसे लेकर बालू खनन में शामिल कर लिया है और सभी लोग अपने अपने हिस्से की बालू उठा रहे हैं। मेरे पुत्र से कहा कि अपने हिस्से की बालू उठाएं। इस पर मेरे पुत्र ने ढाई माह तक बालू का खनन का कार्य किया। पता चला कि अनन्तराम ने बालू खनन के पूरे पट्टे का अधिकार मनीष शाक्य पुत्र सुधर सिंह, खनन अधिकारी राजीव रंजन के संगे बहनोई शिवसागर उर्फ फौजी, भाजपा विधायक सुशील शाक्य के पुत्र संदीप शाक्य, शैतान सिंह के पुत्र अवनीश आदि नाम कर दिया है। इस पर इन लोगों ने मेरे पुत्र को भद्दी-भद्दी गालियां ली और भगा दिया। पता चला कि मनोज कुमार पुत्र विजय सिंह को पट्टे में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी दी गई तथा 925000 नगद लिए गए। 3 लाख रुपये उधार हैं। जब वापस करने को कहा तो वापस नहीं किए। इन लोगों ने कई लोगों से ठगी कर पचासों लाख रुपए हड़प लिया है। इन लोगों ने धमकी दी कि पैसा मांगा तो जान से मार देंगे। मेरा 40 लाख रूपया व मनोज का 12 लख 50 हजार रुपया हड़प लिया। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मैने मुख्यमंत्री डीएम-एसपी से भी शिकायत की।, पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *