समृद्धि न्यूज। पंजाब में पटियाला के समाना में एक स्कूल वैन हादसे का शिकार हो गयी। जिसमें वैन चालक सहित सात बच्चों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। जानकारी अनुसार एक टिप्पर ट्रक ने स्कूल वैन को टक्कर का दी। जिसमें वैन के चालक समेत सात बच्चों की मौत और कई बच्चे घायल हो गए। छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोडऩे जा रही एक स्कूल वैन एक टिप्पर से टकरा गई। पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य कर रहा है। हादसे में वैन में से बच्चों के शवों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन की सहायता लेनी पड़ी। घायलों को समाना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 बलबीर सिंह के सरकारी राजिंद्रा अस्पताल पहुंचने की संभावना है, जहां वे घायल छात्रों के इलाज की स्थिति का जायज़ा लेंगे।