शाहाबाद कोई चरागाह नहीं,जो कोई यहां आकर लाभ उठा कर चला जाए ,विक्रम पाण्डेय

शाहाबाद (हरदोई), समृद्धि न्यूज। “कांग्रेस संगठन सृजन” की एक बैठक नगर कांग्रेस अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में पालिका कॉम्प्लेक्स शाहाबाद आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे ने की। विक्रम पाण्डेय ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन कागजों की सूची से नहीं चलेगा।
उन्होंने उपस्थित नगर व ब्लॉक संगठन के पदाधिकारियों से कहा आप एक महीने में दो व्यक्ति को जोड़ी तो इस प्रकार से प्रत्येक कार्यकर्ता दो लोगों को संगठन से जोड़े तो हम अपने लक्ष्य तक पहुंच कर लोगों कि मदद करने में सक्षम हो सकेंगे।उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां की मंत्री को उन्हीं की पार्टी के लोग ही हटाना चाह रहे है। सपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि ठीक उसी तरह सपा के पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू के भी लोग पीछे पड़े हुए है।उन्होंने स्थानीय राजनीति पर तंज कसते हुए कहा कि शाहाबाद किसी के पिता की जागीर नहीं है,और न ही शाहाबाद चारागाह है। जब चाहे तब लोग चारागाह में चरने को चले आते है।बैठक को जिला उपाध्यक्ष कमलेश चंद्र रस्तोगी,राजेंद्र वर्मा, तालिब खान,ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत नगर अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन को आगे बढ़ाने और कांग्रेस से लोगों जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि लोग कांग्रेस से जुड़ रहे है और पार्टी का कार्यकर्ता निरंतर सक्रियता के साथ बूथ लेबल तक कार्य कर रहा है।
8से अवसर पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजेंद्र वर्मा,तालिब खान, धीरज रस्तोगी नगर अध्यक्ष,अर्पित मिश्र,विनोद गुप्ता,विपिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *