नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पहले पति को छोड़ दूसरे युवक से शादी रचाने वाली महिला को गर्भवती होने पर युवक ने घर से निकाल दिया। पीडि़ता ने थाने में तहरीर दी है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव करनपुर गंगा तारा निवासी खुशबू पत्नी आकाश ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व लखनऊ निवासी सद्दाम के साथ हुई थी। जिससे शादी के उपरांत सद्दाम से दो बच्चे भी पैदा हुए थे। किसी बात को लेकर सद्दाम ने बच्चों सहित उसे घर से निकाल दिया था। तब वह अपने मायके में आकर रहने लगी थी। बच्चे पालने के उद्देश्य से पीडि़ता दर-दर भटक रही थी, तभी नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कांदेमई मिल्किया निवासी आकाश से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। एक मंदिर में आकाश ने पीडि़ता से शादी रचा ली थी। महिला आकाश के साथ रहने लगी। पीडि़ता जब आकाश से दो माह की गर्भवती हो गयी, तो आकाश ने भी उसे अपने घर से निकाल दिया। जिस पर पीडि़ता थाने पहुंची और घटना के संबंध में तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने मामले की जांच कर पीडि़ता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
