गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर पहुंचीं शेख हसीना

बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का विमान भारत में लैंड कर गया है। उनका विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में उतरा है। सूत्रों के मुताबिक शेख हसीना यहां से लंदन के लिए रवाना होंगी। इससे पहले दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। शेख हसीना के विमान की रिफ्यूलिंग होगी और रिफ्यूलिंग के बाद हसीना का विमान फिर से उड़ान भरेगा। शेख हसीना ने भारत से राजनीतिक शरण नहीं मांगी है। बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना C-130 विमान से हिंडन एयर बेस पर उतरी हैं। विमान को भारतीय वायु सेना के C-17 और C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान हैंगर के पास पार्क किया जाएगा। भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश से लेकर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस तक विमान की आवाजाही पर भारतीय वायुसेना और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा नजर रखी गई।

PM मोदी से मिलने पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर

बांग्लादेश में बिगड़ते हालात के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर पीएम मोदी से मिलने संसद भवन स्थित पीएम ऑफिस पहुंचे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *