संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला शिक्षामित्र का शव


पुलिस ने पंचनामा भरकर कराया पोस्टमार्टम
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध अवस्था में बकैना के पेड़ से शिक्षामित्र का शव फांसी लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर परिजन घटना स्थल पर पहुंच गये और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।जानकारी के अनुसार कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम लखरौआ निवासी ५५ वर्षीय अजीत पुत्र स्व0 कमल नारायण का शव बीती रात संदिग्ध अवस्था में घर से कुछ दूरी पर बकैना के पेड़ से लटका मिला था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इस घटना से मृतका की पत्नी शीलादेवी, पुत्र लकी, लव और पुत्री पलक, मुस्कान आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के अनुसार अजीत शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *