कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा प्रारम्भ

अमरीश महाराज के मुखार बिन्दु से भक्तों ने कथा का किया रसपान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीराम कथा का शनिवार को भव्य आयोजन पाण्डेश्वर नाथ मंदिर में किया गया। कलश यात्रा आचार्य अमरीश जी महाराज के सानिध्य में शुरु होकर लोहाई रोड स्थित राधा श्याम मंदिर से कलश यात्रा प्रारम्भ होकर पाण्डेश्वनाथ मंदिर में सम्पन्न हुई। पूजन के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। रामकथा का आयोजन श्री दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास ब्रह्मचारी के संरक्षकक्तव किया जा रहा है। राम कथा के आयोजन समिति के सदस्यों में फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा, प्रिंस शुक्ला, हिंदू महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, कथा के व्यवस्थापक कोमल पांडेय के सहयोग से शुरु किया गया। कलश यात्रा में भक्तों व महिलाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। इस मौके पर सुरेश दीक्षित, मोहित खन्ना, सौरभ मिश्रा, हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष क्रांति पाठक, राजीव तिवारी, विनय दीक्षित, प्रशांत मिश्रा, मनोज दीक्षित, नन्हे पंडित, सभासद सचिन शर्मा, रश्मि मिश्रा, शिखा मिश्रा, रीना दीक्षित, हेमलता मिश्रा, आरती, लक्ष्मी अग्निहोत्री, नीलम पांडे, अनीता मिश्रा, प्रीति अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *