17 अपै्रल को नगर में भव्यता के साथ निकाली जायेगी श्रीराम नवमी शोभायात्रा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीराम विविध कला केंद्र की बैठक नाला मछरट्टा स्थित सूर्य प्रकाश भारद्वाज के निवास पर शोभा यात्रा निकालने हेतु विचार विमर्श हुआ। बैठक का संचालन आदित्य दीक्षित ने किया। विविध कला केंद्र के संस्थापक विजय दुबे मटर लाल ने कहा कि 17 अपै्रल को रामनवमी शोभा यात्रा नगर में धूमधाम से निकाली जायेगी। प्रत्येेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रभु श्रीराम का अभिषेक होगा। मंगलवार को नारायण गेट चौक पर पूजन व मण्डप नेहरु रोड, घुमना तक चारद्वार बनाये जाये। शहर को भगवामय बनाकर ध्वज पताका लहराये जायेगी। श्रीराम की भव्य झांकी के साथ लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन की मनमोहक झांकिया भी निकलेगी। भगवान के आगे राममय कीर्तन करते हुए बैण्डबाजा व आदी शक्ति मां दुर्गा का रथ अपनी छवि प्रकट करते हुए आकर्षक का केंद्र रहेगा। हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने बताया कि शोभा यात्रा को सभी सनातनी भव्य बनाये और अयोध्या की तरह हमारे नगर को भी सजाये, जो अयोध्या सा लगे। मंत्री दीपक मिश्रा ने कहा कि सभी रामभक्त अपने घरों पर दीप जलाये व झंडो से अपने द्वार को सजाये। सूर्यप्रकाश भारद्वाज ने कहा कि सभी से सम्पर्क कर शोभायात्रा को भव्य बनाया जायेगा। सागर भारद्वाज ने कहा कि यात्रा को भव्यता प्रदान की जायेगी। इस मौके पर आनंद प्रकाश गुप्ता, शक्ति सिंह कुशवाहा, प्रबल त्रिपाठी, रामजी दीक्षित, रवि बाजपेयी, गोपाल मिश्रा, नारायण दत्त द्विवेदी, लकी, ईशू, मदनलाल बृजवासी, छवि मिश्रा, शिवओम पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *