फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी मधुमास पुनीता अभिजीत मुहूर्त में भगवान श्री राम का प्राक्टय बड़ी धूमधाम के साथ बनाया गया। शंख घंटा घडिय़ाल के उद्घोष से फर्रुखाबाद छोटी काशी जहां गली-गली, कूचे मंदिरों में राम घुन गोस्वामी तुलसीदास के बालकांड श्री रामायण का अखंड पाठ के साथ राम जन्मोत्सव जिला प्रशासन की व्यवस्था में प्राचीन मंदिरों में परंपरागत भगवान श्री राम की मंगला दर्शन भाव्य एवं दिव्याश्रृंगार, अभिषेक पूजा, छप्पन भोग, महाआरती के साथ पंचामृत एवं आशीर्वाद दिया गया।
प्राचीन मंदिर श्री राम जानकी मंदिर चौक बाजार, श्री पांडेश्वर नाथ मंदिर में श्री रामचरित मानस अखंड पाठ, गुरुगांव देवी मंदिर, महाकाल मंदिर, खाटू श्याम मंदिर खतराना, लक्ष्मी नारायण मंदिर धुमना, श्री राधा माधव मंदिर घमंडी कूचा रेलवे रोड, श्रीराधा कृष्ण मंदिर लोहाई रोड, श्री गोपीनाथ मंदिर खटाना में राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्री राम जन्मोत्सव पर महिलाओं द्वारा मंगल गीत, बधाई गीत, लोकगीत, भजन कीर्तन के साथ आनंद उत्सव मनाया गया। प्रकट भये दशरथ के रघुवर। महा महोत्सव मंगल घर घर।। देखो आइ अवधपूर शोभा। नर नारी आनंद उर गोभा।। सुनत सबै आतुर व्है धावैं। हरी दूब दधि नृपति बंधावें।। मोतियन चौक बधाये गावैं। नव तरुनी साथियें बनावें।। न्योछावर श्री राम लला जुए नहिं कोऊ लाजत माँगने में, बधैया बाजे आँगने में।। आदि महिलाओं ने बधाई गीत गाए। विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना दोपहर तक चलती रही। साथ ही हवन पूजन कर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। जगह-जगह भण्डारे आयोजित हुए।
नगर में हवन पूजन के साथ धूमधाम से मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव
