कमालगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड में तैनात रहे बीडीओ श्रीप्रकाश उपाध्याय को चंदौली सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बनाया गया है।
बताते चलें पना काम इमानदारी से निर्वहन करने वाले बीडीओ श्री प्रकाश उपाध्याय की चंदौली जनपद के लिए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता के पद पर प्रोन्नति हुई है। वैसे तो श्रीप्रकाश उपाध्याय अपनी साफ सुथरी छवि के लिए जाने जाते हैं। क्योंकि वह अपना काम पूर्णता ईमानदारी से करते हैं। कमालगंज ब्लॉक में श्रीप्रकाश उपाध्याय ने 8 सितंबर 2023 को चार्ज लिया था। बीडीओ के पद पर तब से अभी तक उन्होंने काफी मेहनत से अपना कार्य किया है। इससे पहले भी उन्होंने कायमगंज में भी लगभग 1 वर्ष खंड विकास अधिकारी के रूप में कार्य किया है। 10 महीना लगभग राजेपुर ब्लॉक में, मोहम्मदाबाद ब्लाक में खंड विकास अधिकारी के पद पर लगभग 3 महीने का कार्य किया।
श्रीप्रकाश उपाध्याय को बनाया गया चंदौली का सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता
