फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में दबंगों से परेशान पीडि़त परिवार पलायन करने को मजबूर है। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं की है। जिससे दबंगों के हौसले बुलंद है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज के क्षेत्र ब्रह्मपुरी निवासी रामदास की जमीन पर गांव के ही दबंग महिपाल, रामकिशोर, रामस्वरूप ने दबंगई के बल पर कब्जा कर लिया है। पीडि़त का आरोप है कि उसने जिलाधिकारी से दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी। उसके बाद लेखपाल जांच के लिए आया और परिजनों को धमकी देकर चला गया। पीडि़त परिवार को न्याय न मिलने पर जमीन बिकाऊ के पोस्टर लगा दिये है। दबंगों से परेशान होकर पीडि़त परिवार सहित पलायन को मजबूर है।
दबंगों के उत्पीडऩ से परेशान पीडि़त परिवार ने लगाये जमीन व मकान बिकाऊ के पोस्टर
![](https://www.samriddhisamachar.com/wp-content/uploads/2024/07/frdp10-2-scaled.jpg)