लोहिया के इमरजेंसी में टांके के नाम पर वसूले गये दो हजार रुपये
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दावत खाने जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा गंभीर रुप से घायल हो गयी। उपचार के लिए लोहिया में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेेंसी में टांके के नाम पर वृद्धा से दो हजार रुपये ले लिये गये।
थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी 60 वर्षीय कमला देवी पत्नी श्रीराम गांव में दावत खाने जा रही थी, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वृद्धा गंभीर रुप से घायल हो गयी। स्थानीय लोगों ने सीएचसी शमशाबाद में भर्ती कराया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर भानु प्रताप सिंह ने बताया 108 एंबुलेंस से वृद्धा को लाया गया है हाथ में गंभीर चोट है। भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। वृद्धा के नाती रजनेश कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि दादी के हाथ में गंभीर चोट थी। हाथ में टांके लगाने के लिए इमरजेंसी में कुछ लोगों ने २ हजार रुपये ले लिए। जानकारी होने पर पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत लोहिया पहुंच गयी। इस दौरान २ हजार रुपयों में से १७०० रुपये वापस कर दिये गये। बताया गया कि ३०० रुपये टांके के धागे के नाम पर काट लिये है। इस संबंध में सीएमएस डा0 अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि मामले की जांच करायी जायेगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा घायल
