शुभम यादव हनी ने सहयोगियों के साथ बाढ़ पीडि़तों को बांटी राहत सामग्री, बोले समाजसेवा जारी रहेगी

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे ग्रामीणों को समाजसेवी शुभम यादव हनी ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर लंच पैकेट वितरित किये। उन्होंने कहा कि जब तक बाढ़ रहेगी, समाजसेवा इसी तरह जारी रहेगी। शमशाबाद क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पिछले कई दिनों से बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं। परिणामस्वरुप गांव के लोग घरों को छोड़ सड़क किनारे सुरक्षित स्थानों पर डेरा जमाकर रहने को मजबूर हैं। पीडि़त के अनुसार इस वक्त जहां एक ओर रहने खाने पीने की व्यवस्था ध्वस्त हो गई, वहीं दूसरी ओर फसलें भी नष्ट हो गयी हैं। ऐसे में पीडि़त ग्रामीण समाजसेवियों व प्रशासन पर आस लगाये है। इस कार्य में सबसे पहले शुभम यादव हनी आगे आये हैं। वह अपने सहयोगियों के साथ बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री बांट रहे हैं। सोमवार को भी उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बाढ़ पीडि़त क्षेत्र झौआ, पट्टियां, चंपतपुर, उलियापुर, हैवतपुर गढिय़ा, करनपुर, अचानकपुर सहित लगभग आधा दर्जन से भी ज्यादा बाढ़ पीडि़त गांवों में पीडि़तों को लंच पैकेट वितरित किये। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी वोट सिर्फ गिने चुने लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है। महिलाओं ने भी शिकायत करते हुए कहा ऐसा लगता है जैसे यहां वोट की सेवा को लेकर वोटों की राजनीति की जा रही हो। वहीं प्रधान ने बताया मामला उनके संज्ञान में नहीं। चंपतपुर जहां प्रशासन द्वारा बाढ़ पीडि़त लोगों को आने-जाने के लिए एक वोट की सेवा उपलब्ध कराई गई थी। जिससे बाढ़ पीडि़तों में रोष देखा गया। इस मौके पर शुभम उर्फ हनी के अलावा पत्नी चारू यादव, मोहिनी यादव, सत्येंद्र यादव, हरनाम सिंह, शैलेंद्र सिंह शर्मा, डॉक्टर अब्दुल, रोहित श्रीवास्तव, राधेश्याम तथा प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *