सफल वापसी: ड्रैगन कैप्सूल से बाहर निकले शुभांशु शुक्ला

समृद्धि न्यूज। भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 मिशन के तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिनों के प्रवास के बाद पृथ्वी की ओर लौट आए हैं। ड्रैगन अंतरिक्ष यान कैलिफोर्निया में समुद्र में उतरा है। भारत का बेटा शुभांशु शुक्ला 20 दिन अंतरिक्ष में और 18 दिन अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताने के बाद आज धरती पर सकुशल लौट आया है। शुंभाशु शुक्ला और कू्र के अन्य सदस्यों को लेकर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का कैप्सूल प्रशांत महासागर में उतरा। शुभांशु शुक्ला का यान सोमवार शाम करीब 4:45 बजे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से अनडॉक हुआ था।

शुंभाशु शुक्ला अपने चार एस्ट्रोनॉट ने साथ 25 जून को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से फाल्कन 9 रॉकेट से आईएसएस के लिए निकले थे। पृथ्वी से 28 घंटे की यात्रा कर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे थे। यहां उन्होंने 18 दिन का समय बिताया है। ये नासा और स्पेसएक्स का संयुक्त मिशन है। इस स्पेस मिशन में 4 देशों के 4 एस्ट्रोनॉट शामिल हैं। ये देश हैं भारत, अमेरिका, पोलैंड, हंगरी जिनके एस्ट्रोनॉट मिशन में शामिल हैं।
शुभांशु की वापसी पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शुभांशु का धरती पर स्वागत है। पूरा देश शुभांशु का स्वागत करता है। शुभांशु अंतरिक्ष का दौरा करने वाले पहले भारतीय हैं। शुभांशु ने करोड़ों लोगों को प्रेरित किया है। ये उड़ान गगनयान मिशन के लिए मील का पत्थर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *