शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से की मुलाकात

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में जाकर इतिहास रचने वाले गु्रप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने पीएम मोदी को अंतरिक्ष यात्रा के बारे में जानकारी दी। पीएम मोदी ने गले लगाकर शुभांशु शुक्ला का हौसला बढ़ाया। साथ ही उनकी उपलब्धि की सराहना की।

शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना के गु्रप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री हैं। उन्होंने एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा कर इतिहास रचा है। वह साल 1984 में विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद 41 सालों में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय हैं और आईएसएस का दौरा करने वाले पहले व्यक्ति हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *