
बड़ी संख्या में भक्तगणों ने लिया भाग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 13वां श्री श्याम शरद महोत्सव की निशान यात्रा लोहाई रोड स्थित श्याम मंदिर से शुरु होकर शहर के मुख्य मार्गो पर धूमधाम से निकाली गई। श्याम कृपा मण्डल के सदस्यों द्वारा पद यात्रा में श्याम बाबा के गीतों पर डीजे की धुन पर नाचते-गाते भक्तगण शोभायात्रा में शामिल हुए। निशान यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों के साथ महिलायें व बच्चों ने भाग लिया। हाथों में निशान लिये महिलायें मुख्य मार्ग पर नाचते-गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही। चौक, घुमना, लालगेट होते हुए स्वराज कुटीर में शोभायात्रा का समापन हुआ। यात्रा की व्यवस्था श्याम कृपा मण्डल ने देखी। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। नेहरु रोड पर उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संजय गर्ग ने अपने प्रतिष्ठान के बाहर श्याम शरद यात्रा की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मुकेश दुबे, जयनारायन श्याम जी, ऐलान सिंह मौजूद रहे।
