प्लेन के पहिए के पास बैठकर काबुल से दिल्ली पहुंचा लडक़ा

समृद्धि न्यूज। अफगानिस्तान का 13 साल का एक लडक़ा विमान के पहिए में छिपकर काबुल से दिल्ली पहुंच गया। हालांकि उसका इरादा ईरान जाने का था, काबुल से दिल्ली के बीच वह 94 मिनट हवा में रहा। अफगानिस्तान का एक लडक़ा प्लेन के पहिए के पास बैठकर काबुल से दिल्ली पहुंच गया। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर अधिकारियों ने उसे प्रतिबंधित इलाके में टहलते देखा तो उससे पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। 13 साल का अफगानी लडक़ा चोरी-छिपे ईरान जाना चाहता था, लेकिन गलती से वह भारत आने वाले विमान में बैठ गया। इस वजह से वह दिल्ली पहुंच गया। इस घटना ने काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। एयरबस ए340 फ्लाइट सुबह 8:46 बजे काबुल से रवाना हुई और करीब 10:20 बजे दिल्ली पहुंची। यात्रियों के उतरने के बाद जब विमान टैक्सीवे पर खड़ा था, तभी वहां काम कर रहे एक ग्राउंड स्टाफ ने एक लडक़े को विमान के पास घूमते हुए देखा, उसने तुरंत अधिकारियों को जानकारी दी। सुरक्षा जवानों ने लडक़े को पकड़ लिया और उसे एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *