नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत की बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि उनके छह सदस्यों ने दस्तखत कर बैठक का कोरम पूरा कराया।नवाबगंज नगर पंचायत कार्यालय पर बीते दिन हुई बोर्ड की बैठक में कई सदस्यों ने भाग नहीं लिया था। जो खबर नगर पंचायत अध्यक्ष के मुताबिक तथ्यहीन बताई गई। उन्होंने बताया कि उनकी बैठक के कोरम में 6 सदस्यों ने अपने दस्तखत किये तथा कोरम की कार्रवाई पूरी की गई। वहीं अधिशासी अधिकारी तिरवेंद्र कुमार ने बताया बैठक के जो नियम हैं उनको पूरा करते हुए 6 सदस्यों के मौजूदगी में बैठक का आयोजन पूरा किया गया। जिसमें 6 सदस्य सम्मिलित हुए और कोरम पूरा करते हुए कार्रवाई की गई। यह जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत तथा अधिशासी अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार ने दी।
