आईसेक्ट के अधिकृत प्रशिक्षण केन्द्र एशियन कम्प्यूटर द्वारा कार्यक्रम सम्पन्न
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कौशल विकास यात्रा के तहत एनएकेपी डिग्री कालेज में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। देश की अग्रणी कौशल और उच्च शिक्षण संस्था आईसेक्ट द्वारा आयोजित कौशल विकास यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 6 अक्टूबर से शुरू हुई और 20 राज्यों के 300 जिलों में विभिन्न स्थानों, स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच रही है। इस यात्रा के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास और भविष्य की तकनीकी के बारे में अवगत कराया जा रहा है।
जनपद फर्रुखाबाद में यात्रा पहुंचने पर प्रबन्ध निदेशिका आकांक्षा सक्सेना ने स्वागत किया। एनएकेपी डिग्री कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक सैकड़ा से अधिक छात्राएं उपस्थित रही। यात्रा के चल रहे आगंतुकों ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बारे में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। कानपुर से आए चेतन जैन, संजू सागर, गौरव झा, सौरभ जायसवाल ने छात्राओं को आईसेक्ट द्वारा संचालित कोर्सेज एवं कौशल विकास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया की वर्तमान में आईसेक्ट विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। जिसमें कंप्यूटर फ्यूचर स्किल, इलेक्ट्रॉनिक्स, बैंकिंग और फाइनेंस, कृषि एवं रिटेल आदि मुख्यरूप से शामिल हैं। आकांक्षा सक्सेना ने कहा कि कौशल विकास यात्रा केवल एक शैक्षिक अभियान नहीं है, बल्कि यह युवाओं को भविष्य की तकनीकी से जोडऩे रोजगार उन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराने और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में ठोस पहल है। संगोष्ठी के दौरान अनुज दीक्षित, उज्जवल पाण्डेय सहित छात्रायें उपस्थित रहीं।
कौशल विकास यात्रा का जिले में हुआ स्वागत
