लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चमड़ी जला देने वाली गर्मी पड़ रही है. प्रचंड गर्मी से शहरों के साथ ही गांवों के जनजीवन खासा प्रभावित हो रहे हैं. मथुरा, हाथरस, आगरा और पास के इलाकों में लू चलने की संभावना जताई गई है. आगरा और मथुरा में में ऊष्ण रात्रि होने का भी पूर्वानुमान है. इन सभी जिलों में लू के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. प्रदेशभर में सूरज की ताप ने कानपुर से लेकर मैनपुरी इटावा तक रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू का सिलसिला जारी रखा है. हालांकि, उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी रह सकता है. आने वाले दिनों के लिए लू का अलर्ट भी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 22 मई को पश्चिमी यूपी में शुष्क मौसम रहने के आसार है और तेज हवा भी बह सकती है.
बुधवार को जिन जगहों पर लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया वो जिले हैं-
मथुरा, अलीगढ़, हाथरस
आगरा, फिरोजाबाद, जालौन
झांसी, ललितपुर, बांदा
चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज
फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर
फर्रुखाबाद, कानपुर देहात
कानपुर नगर, बागपत, गाजियाबाद
हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर
एटा, मैनपुरी, इटावा
औरैया, हमीरपुर, महोबा
