हलिया (मिर्ज़ापुर): ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र के गलरा ग्राम की प्रधान ममता मिश्रा के घर में शनिवार दिन में एक रैट स्नेक सर्प घुस गया। सर्प को घर के भीतर घुसते देख प्रधान ममता मिश्रा तथा परिवार के सदस्य डर सहम गए। प्रधान पति अरुण मिश्रा ने घर में सर्प घुसने की सूचना क्षेत्र के गड़बड़ा गांव निवासी सर्प मित्र विवेक मिश्रा को दी। सूचना पर पहुंचे सर्प मित्र विवेक मिश्रा घंटों कड़ी मशक्कत कर विशालकाय सर्प को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। सर्प के पकड़े जाने पर ग्राम प्रधान व उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में सर्प मित्र विवेक मिश्र ने बताया कि ग्राम प्रधान के घर में करीब डेढ़ मीटर लंबा रैट स्नेक धामिन सर्प घुस गया था जिसे सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है। बताया कि रैट स्नेक विषहीन होते हैं। सर्प मित्र ने बताया कि लगभग दो वर्षों से सर्पों को पकड़कर सुरक्षित वातावरण में छोड़ने का कार्य करते चले आ रहे हैं बताया कि सांपों को पकड़ने की ट्रेनिंग आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित नाना नगर से लिया था। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग सैकड़ों सर्पों को पड़कर सुरक्षित उनके वातावरण में छोड़ चुके हैं। कहा कि सर्प प्रकृति का एक महत्वपूर्ण जीव हैं, जो पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कहा कि घर में सर्प घुसने पर उन्हें मारे नही बल्कि हमारे फोन नंबर 9695899109 पर सूचित करें हम उसे सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ देंगे। सर्प मित्र ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि सर्प काटने के बाद तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में इलाज कराए झाड़ फूंक से बचें। जिससे समय रहते पीड़ित की जान बचाई जा सके।
ग्राम प्रधान के घर में घुसे लंबे सर्प को सर्प मित्र ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा
