समृद्धि न्यूज। भारत में मंगलवार शाम को एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स की सर्विस ठप हो गई। साथ ही क्लाउडफ्लेयर में आई बड़ी तकनीकी खराबी के कारण दुनिया भर में कई लोकप्रिय वेबसाइट्स और एप्स अचानक बंद हो गए। X, जेमिनी, पप्र्लेक्सिटी, ChatGPT समेत कई प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को एरर दिखाई दे रहे हैं। सैकड़ों यूजर्स को अपनी ही फीड देखने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने भी एक्स के डाउन होने की पुष्टि की है, एक्स की वेबसाइट खोलने पर पेज रिफ्रेश नहीं हो रहा है और फिर से रिफे्रशा करने के लिए कहा जा रहा है। इसमें से 49% फीड को लेकर, 29% वेबसाइट और 22% शिकायतें सर्वर कनेक्शन में दिक्कत को लेकर आई है। आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक्स डाउन की शिकायतें देखी गईं हैं। इस दौरान यूजर्स को फीड देखने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। डाउनडिटेक्टर पर शाम 5:06 बजे एक्स डाउन को लेकर 1200 से ज्यादा रिपोर्ट की गईं। इसमें से 49% फीड को लेकर, 29% वेबसाइट और 22% शिकायतें सर्वर कनेक्शन में दिक्कत को लेकर आई हैं। सोशल मीडिया वेबसाइट खोलने पर कुछ गड़बड़ हो गई है, दोबारा लोड करने का प्रयास करें, स्क्रीन दिखाई दे रहा था। OpenAI ने अपनी वेबसाइट पर पुष्टि की है कि ChatGPT और उसके कुछ अन्य प्लेटफॉम्र्स भी डाउन हैं। कंपनी फिलहाल मामले की जांच कर रही है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि समस्या क्लाउडफ्लेयर आउटेज से जुड़ी है या नहीं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पड़ा ठप, ChatGPT/Gemini सहित अन्य प्लेटफार्म भी डाउन
