पुत्री के घर आए पिता को दामाद ने पीटा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना शमशाबाद के गांव ख्वाजा अहमद कटिया निवासी रोशन लाल ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री राधा की शादी थाना नवाबगंज के गांव सलेमपुर निवासी नरेंद्र के साथ 1 जून 2023 को की थी। शादी के बाद ससुरालीजन उसकी पुत्री को लगातार दहेज को लेकर प्रताडि़त कर रहे थे। गुरुवार को जब वह अपनी पुत्री के घर पहुंचा, तो उसने दामाद नरेंद्र से शिकवा शिकायत करना शुरू की। इसी बात से नाराज नरेंद्र के परिजन और नरेंद्र ने उसके साथ मारपीट की। बचाने आई उसकी पुत्री राधा को भी मारा पीटा। थाने पहुंचकर रोशन लाल ने दामाद तथा उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। ———————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *