नम आंखों के साथ सैनिक के शव को दी गई अंतिम विदाई, पुत्र नितिन ने मुखाग्नि, सपा सैनिक प्रकोष्ठ ने श्रद्धांजलि

फर्रुखाबाद/मेरापुर, समृद्धि न्यूज। शनिवार को जनपद के ग्राम बमियां रूपनगर में शहीद दिनेश कुमार यादव के अंतिम संस्कार में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद दिनेश कुमार यादव अमर रहे, भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारे लगाए गए। उनके परिजनों को सांत्वना दी गई। सिक्कम में सेना के हवलदार की मौत के बाद जैसे ही पार्थिव शरीर गांव लाया गया। पूरा गांव करुण कुंदन हो गया। गांव के सभी लोगों ने नम आंखों से हवलदार दिनेश चन्द्र के पार्थिव शरीर को सलाम करते हुए श्रद्धांजलि दी।
नायव सूबेदार ओमकार सिंह, हवलदार प्रताप नारायण व लेस नायक प्रदीप हवलदार दिनेश कुमार का शव पैतृक गांव लेकर पंहुचे तो परिवार में कोहराम मच गया और पूरा गांव में शोक में डूब गया। दिनेश कुमार यादव 2002 में नासिक में आर्मी में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। सलामी के देने के दौरान 17 वर्षीय पुत्र नितिन यादव ने अपने पिता दिनेश कुमार यादव के शव को मुखाग्नि दी। घटना के बाद से हवलदार दिनेश कुमार यादव के पिता रनवीर सिंह यादव, पत्नी मीरा यादव, पुत्र नितिन कुमार यादव, पुत्र आर्यन यादव तथा छोटे भाई अवधेश कुमार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दिनेश कुमार की मां का पूर्व में निधन हो चुका है। पिता रनवीर सिंह यादव आर्मी से सेवानिवृत्त है। इस मौके सदर एसडीएम, तहसीलदार, कायमगंज सीओ सोहराब आलम, मेरापुर थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह, संकिसा चौकी प्रभारी अच्छे लाल पाल, दारोगा गंगा सिंह कुशवाहा, क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो आदि अधिकारीगण मौजूद रहे। वहीं सांसद मुकेश राजपूत ने पैतृक गांव पंहुच कर शहीद हुए दिनेश कुमार के परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं जनपद से दूर दराज से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बेंचे लाल यादव, जिलाध्यक्ष केके यादव, अमित कुमार यादव, रामाधार सिंह यादव, कश्मीर सिंह, अवधेश सिंह, राजेंद्र सिंह, हरमोहन सिंह, राजीव यादव, नेत्रपाल यादव, यशवंत सिंह, अशोक कुमार यादव, राकेश कुमार, राजेश कुमार, मनोहर लाल, छोटे सिंह, महेंद्र सिंह, बृजेश कुमार राव, श्याम सिंह, श्याम सिंह, अशोक कुमार, इस्तखार हुसैन, बहादुर सिंह, ललित कुमार कश्यप, शंभू दयाल, राजेश सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *