
कंपिल, समृद्धि न्यूज। एसपी ने थाने का अद्र्धवार्षिक निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने थाने में खड़े एमवी एक्ट के वाहनों को जल्द हटाने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार शनिवार को कंपिल थाने का नवागंतुक पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित विवेचनाएं एवं वांछित अपराधी की गिरफ्तारी करने के साथ ही हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में खड़े एमवी एक्ट के वाहनों को जल्द हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में खड़े वाहन, शस्त्रगार सहित मालों का जल्द निस्तारण करने का आदेश दिया। वहीं वांछित अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने रसोई घर में साफ सफाई व्यवस्था, माल खाना, बीटबुक, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क सहित लंबित पड़ी विवेचना पर जल्द ही कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाने में जो भी फरियादी आयें, उनकी समस्या को शीघ्र निपटायें। प्रयास करें कि क्षेत्र में अपराध न होने पायें। इसलिए जनता के सामंजस्य बिठाकर चलें। जिससे जनता उन्हें क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं की जानकारी आसानी से दे सके। पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण से मातहतों में हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस अधीक्षक के जाने के बाद मातहतों ने राहत की सांस ली।
