सपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ संगठन स्तर पर पार्टी को कर रहा मजबूत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी कार्यालय आवास विकास पर समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ की तरफ से मतदाताओं को जागरूक करने, हर बूथ पर समाजवादी साथी जोडऩे और महंगाई, बेरोजगारी और तमाम मुद्दों पर विचार किया गया। समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के0के0 यादव ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को पूर्व सैनिक जिताने का काम करेंगे। पार्टी कार्यालय पर बेरोजगारी, महंगाई आदि मुद्दों पर पूर्व सैनिकों ने विचार रखे।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बेंचेलाल यादव, सुशील कुमार, अमित यादव, कैप्टन रामाधार सिंह, पवन बाथम आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *