शमीम हत्याकाण्ड में माफिया अनुपम दुबे को सजा दिलाने वाली टीम को एसपी ने किया सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बहुचर्चित शमीम हत्याकाण्ड में प्रदेश स्तरीय चिन्हित माफिया अनुपम दुबे को सजा कराने वाली टीम फतेहगढ़ पुलिस लाइन सभागार सम्मानित हुई।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में प्रदेश स्तरीय माफिया अनुपम दुबे को सजा दिलाने वाली टीम को सम्मानित किया। वहीं मुकदमे की पैरवी करने वाले शासकीय अधिवक्ता पैरोकार पुलिस अधिकारीगणों को सम्मानित किया। क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, डायल 112 प्रभारी अमोद कुमार सिंह, कोतवाल फतेहगढ़ रणविजय सिंह सहित कई पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। यूपी डीजीपी के निर्देश पर आपरेशन कनविक्शन के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस की लगातार प्रभावी पैरवी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *