
राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा डीएम को
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने राष्ट्रपति सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मांग की है कि देश में वैलेटे पेपर से चुनाव कराये जाये। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के नेतृत्व में सपा नेता कलेक्टे्रट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सांैंपकर मांग की है कि विश्व में सर्वाधिक विकसित देश अपने यहां ईवीएम पर नहीं बल्कि वैलेट पेपर से चुनाव कराते है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। भारत में इस समय केंद्र में चुने हुए राजनैतिक दल के अलावा जितनी भी समाजवादी पार्टी सहित अन्य राजनैतिक दल है वे भी भारत में वैलेट पेपर पर चुनाव कराने के लिए प्रयासरत है। इससे सिद्ध होता है कि वैलेट पेपर पर चुनाव कराने के लिए भारत का अत्याधिक जनादेश अपनी स्वीकृति देता है। लोकतंत्र की रक्षा हेतु वैलेट पेपर से चुनाव कराया जाये। इस मौके पर आदित्य मिश्रा, सत्यम अवस्थी, खुर्शीद अहमद, उरवीज खान, बॉबी खान, यासीन खान, पंकज यादव, रजत महेश्वरी, पूजा कठेरिया, पूनम देवी, रजत क्रांतिकारी, तस्लीम खान, आशुतोष कुमार, सत्यम वर्मा, रवि कुमार, अरुण गुप्ता, अफजल खां, शिवानंद गुप्ता, विवेक, आदित्य, अतुल वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
