
शशांक सक्सेना ने विभिन्न बूथों पर बनवाये नये बड़ी संख्या में वोट
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव ने विभिन्न बूथों पर जाकर मतदाता पुनरीक्षण के तहत संबंधित बीएलओ से वार्ता कर नये वोट बढ़वाये। जिन लोगों की 18वर्ष उम्र पूर्ण हो चुकी है उनके फार्म भरवाये गये। साथ ही उन्होंने विभिन्न बूथों पर जाकर निरीक्षण किया। कटरी भीमरपुर हैवतपुर गढिय़ा, पंख्यिान की मडैय़ा पहुंचकर निरीक्षण किया। सपा विधानसभा अध्यक्ष चन्द्रेश राजपूत, शिवशंकर शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। समाजवादी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शशांक सक्सेना ने अपने साथियों के साथ बद्री विशाल महाविद्यालय में ३१७ से लेकर ३२८ तक बूथ पर १११ वोट बढ़वाये। क्रिश्चियन इंटर कालेज बूथ संख्या ३०९ व बूथ संख्या ३१६ पर ४७ वोट बढ़वाये। शीतला देवी प्राइमरी एवं जूनियर पाठशाला में ३०३ से लेकर ३०८ बूथ संख्या पर लगभग २० वोट बढ़वाये। सिटी पब्लिक स्कूल में बूथ संख्या ३३३ से ३२८ तक लगभग १५६ वोट बढ़वाये। वोटों की संख्या ३३४ तथा पिछले कैम्प के दौरान वोटों की संख्या २३१ रही। इस मौके पर रघुमंगल सिंह ने सहयोग किया। विभिन्न बूथों पर जाकर शशांक सक्सेना ने वोट बढ़वाये। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने नगर क्षेत्र में विभिन्न बूथों पर जाकर नये वोट बढ़वाये। उनके साथ नगर क्षेत्र के प्रभारी खुर्शीद अहमद व उनकी टीम मौजूद रही।
