सपा महानगर अध्यक्ष ने चीनीग्राम पहुंचकर बीएलओ के समक्ष जमा किये फार्म

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मतदाता स्थल पर चीनीग्राम पहुंचकर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा व प्रभारी खुर्शीद अहमद ने बूथ पर जाकर वोट बढ़वाने का काम किया और कई फार्म भरकर बीएलओ के पास जमा किये। सदर क्षेत्र में पार्टी के निर्देशानुसार वोट बढ़वाने का कार्य चल रहा है। बीएलओ गरिमा व तस्लीम बेगम तथा सुषमा शाक्य ने बताया कि पर्याप्त फार्म नहीं है। फिर भी वोट बनाने के लिए फार्म भरे जा रहे है। राघव दत्त मिश्रा की टीम ने विभिन्न बूथों पर जाकर बीएलओ के समक्ष फार्म भरवाकर जमा किये और वोट बढ़वाने का काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *