फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को दोपहर 1:30 बजे थाना मऊदरवाजा के क्षेत्र बीबीगंज स्थित छोटे सिंह गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। जहां सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दिवंगत पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के त्रयोदशी संस्कार में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद दुखी परिवार को शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
बुधवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्व0 छोटे सिंह यादव के त्रयोदशी संस्कार में होंगे शामिल
