मुख्यमंत्री की फटकार पर जागे एसपी, चौकी इंचार्ज व सिपाही को किया निलंबित

पिता के बाद पुत्र की भी मौत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दोहरे हत्याकाण्ड के बाद मुख्यमंत्री की फटकार पर जागे कप्तान सरह चौकी इंचार्ज व सिपाही को निलंबित कर दिया।कोतवाली फतेहगढ़ की चौकी सरह क्षेत्र में २३ जुलाई को फायरिंग व धारदार हथियार से हुए हमले में बृजनन्दन शुक्ला व उनका २३ वर्षीय चंदन शुक्ला सहित तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये थे। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सक ने बृजन्दन शुक्ला को मृत घोषित कर दिया था। मृतक के पुत्र चंदन शुक्ला का उपचार कानपुर में चल रहा था। शुक्रवार को उसकी भी मौत हो गई। इस घटना में पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। जिससे परिजनों में रोष व्याप्त है। परिजन शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे और जनता दरबार में मुख्यमंत्री के सामने अपनी पीड़ा बयां की। जिस पर मुख्यमंत्री का पारा चड़ गया और उन्होंने कड़ी फटकार लगायी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक विकास कुमार नींद से जागे और सरह चौकी इंचार्ज जितेन्द्र सिंह व चौकी पर तैनात सिपाही जयवेन्द्र सिंह चौहान को निलंबित कर दिया। बृजनन्दन की मौत हो जाने पर भी पीडि़त परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी व उनके घर पर बुलडोजर की मांग को लेकर तीसरे दिन शव का अंतिम संस्कार किया था। पुलिस के अनुसार चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जबकि मृतक के भाई ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाये। पीडि़त के अनुसार पुलिस चौकी के सामने यह घटना घटी, मदद के लिए चीखपुकार करते रहे, लेकिन कोई पुलिस वाला मदद के लिए आगे नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *