कांशीराम की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने श्रद्धासुमन किये अर्पित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बहुजन आंदोलन के प्रणेता, शोषित-वंचित समाज के रहनुमा कांशीराम की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। सपा नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि कांशीराम ने 1984 में बहुजन समाज पार्टी का गठन कर शोषित, दलित और पिछड़े समाज को एकजुट करने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने मनुवादी सोच के विरुद्ध समाज के अंतिम व्यक्ति को जागरूक करने का आंदोलन खड़ा किया। सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि कांशीराम ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण दलित, पिछड़े और वंचित समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया।
पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत एवं पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कांशीराम ने हमेशा समाज को जोडऩे और जागरूक करने का कार्य किया। संचालन अमन सूर्यवंशी ने किया। इस अवसर पर विवेक यादव, नागेंद्र सिंह शाक्य, चंद्रेश राजपूत, नरेंद्र सिंह यादव, अशोक अंबेडकर, सुनीता शाक्य, शशांक सक्सेना, बंटी यादव, शिव शंकर शर्मा, अर्चित मिश्रा, आयुष यादव, शिवम यादव, नंदकिशोर दुबे वंदे मातरम, विजय अनुरागी, अजय यादव, उमेश चंद्र, दीक्षा शाक्य, शिवम पटेल, मुख्तियार आलम, सुनीता शाक्य, रितिक कुमार यादव, मोनू यादव, रमन कुशवाहा, नदीम खान, आशीष यादव, आयुष यादव, ऋतिक यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *