सपाइयों ने परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को किया याद

पार्टी कार्यालय पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
भारत के संविधान रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी के नेताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बाबा साहब अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला गया। रमेश चंद्र कठेरिया ने बाबा साहब के जीवन एवं उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। जिला उपाध्यक्ष जहान सिंह लोधी ने बाबा साहब की एक-एक उपलब्धियां को गिनाया व बताया कि किस प्रकार से बाबा साहब ने बाबा साहब ने दलित समाज के होने के बावजूद संघर्ष कर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा की बाबा साहब ने ही हर समाज को एक स्तर पर लाकर सभी को सामान वोट देने का अधिकार दिया। आज देश 70 साल पूर्ण होने के बावजूद अभी भी भेदभाव के जाल में फंसा हुआ है। जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने कहा कि आज जो दलित और पिछड़ा समाज आगे आकर समाज की मुख्य धारा में अपना योगदान दे रहा है, यह दूरगामी सोच बाबा साहब अंबेडकर की ही थी। जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा देवेंद्र यादव ने कहा कि हमें बाबा साहब की नीतियों का अनुसरण कर हर समाज को बराबरी का सम्मान देना चाहिए। इस अवसर पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी, चांद खान, जितेंद्र यादव सिरौली वाले, शिव शंकर शर्मा, रफी अंसारी, निजाम अंसारी, समीर मिर्जा, विनीत परमार, करण सिंह, चंद्रेश राजपूत, पूजा कठेरिया, मुख्तार आलम, नंद किशोर दुबे, अजय यादव, कृष्ण गोपाल राजपूत, राजनेश कुमार राजपूत, विकास राठौर, अमन वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *