फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते दिवस की रात्रि दिलीप की हुई मौत के मामले में मृतक के भाई ने पखना चौकी इंचार्ज पांचाल व दरोगा लव कुमार तथा एक अज्ञात सिपाही पर भाई को पूछताछ के लिए बुलाकर लेजाकर विरोधियों से मिलकर हत्या करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों के साथ एसपी आवास पहुंचकर शिकायती पत्र दिया था। जिसे संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पखना चौकी इंचार्ज पांचाल व दरोगा लव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।बताते चले कि थाना मेरापुर के ग्राम रुपनगर निवासी २१ वर्षीय दिलीप कुमार पुत्र वे्रश कुमार को बीती रात्रि पुलिस कर्मी एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाकर ले गयी थी। जिसकी मौत एक्सीडेंट होना परिजनों को बताया गया था। इसी मामले में मृतक के भाई पिन्टू उर्फ प्रदीप अपने परिजनों व अन्य ग्रामीणों के साथ रविवार को पुलिस अधीक्षक आवास पहुंचकर शिकायती पत्र दिया था। जिसमें दर्शाया था कि ९ सितम्बर की शाम ५ बजे दरोगा लव कुमार, दरोगा पंचाल कुमार व अज्ञात सिपाही आये और कहा कि दिलीप को एसओ मेरापुर ने पूछताछ के लिए बुलाया है और मेरापुर की कहकर मेरे भाई को ले गये। अनहोनी की आशंका पर मृतक का भाई पखना चौकी पर पहुंचा तो देखा कि पुलिस कर्मी मेरे गांव के विरोधी लेखराज, गोविन्द, आलोक आदि लोगों के साथ मिलकर मेरे भाई को मारपीट कर रहे थे। विरोध करने पर जानमाल की धमकी देकर भगा दिया था। जिसके बाद परिजनों को जानकारी हुई की दिलीप की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। मृतक के भाई ने कार्यवाही की मांग की थी। सोमवार को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पखना चौकी इंचार्ज पांचाल, दरोगा लव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
