50 से अधिक पर गिर चुकी है गाज
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शिक्षकों की स्कूलों में शत-प्रतिशत उपस्थिति तथा मध्यान्ह भोजन योजना (एम0डी0एम0) के लाभंवित छात्र-छात्राओं की संख्या में होने वाले खेल पर स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनन्द के निर्देश पर चले विद्यालयों में विशेष चेकिंग अभियान से शिक्षा विभाग में हडक़ंप मचा हुआ है। अब तक ५० से अधिक शिक्षकों, शिक्षा मित्रों तथा अनुदेशकों पर कार्यवाही हो चुकी है। उनका एक दिन का वेतन कटाने के आदेश सम्बन्धी कार्यवाही भी हो चुकीहै।
स्कूल शिक्षा महानिदेशक के निर्देश पर जिले के माध्यमिक शिक्षा तथा परिषदीय शिक्षा विभाग में डीआईओएस तथा बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा विद्यालयों में निरन्तर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिससे विद्यालयों में लेट आने वाले शिक्षकों तथा एम0डी0एम में खेल करने वालों में हडक़ंप मचा है। महानिदेशक ने जारी आदेश में कहा कि विद्यालय में लेट लतीफ आने वाले शिक्षक/शिक्षिकाओं तथा एमडीएम में खेल करने वालों पर चेकिंग में पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही होगी तथा एमडीएम में गड़बड़ी पाये जाने पर सम्बन्धित शिक्षक व प्रधानाचार्य से वसूली होगी। परिषदीय व बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षकों की लेट लतीफी जगजाहिर है।
राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु २५ सितम्बर तक करें आवेदनफर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री राज्य अध्यापक वर्ष २०२३-२४ हेतु शिक्षक-शिक्षिकायें ६ से २५ सितम्बर तक ऑन लाइन आवेदन कर सकते है। शिक्षा निदेशक द्वारा जारी आदेशानुसार राजकीय/वित्त विहीन/ सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकायें ऑनलाइन आवेदन २५ सितम्बर तक कर सकते है। ज्ञातव्य है कि राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को तीन वर्ष का सेवा विस्तार मिलता है तथा एक वर्ष में ३००० किमी की रोडवेज बस में यात्रा फ्री कर सकते है।
