विश्व ध्यान दिवस पर विशेष ध्यान सत्र का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। द्वितीय विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर पांचाल घाट स्थित आर्ट ऑफ लिविंग शाखा के तत्वावधान में श्रीश्री गुरुकुल में एक विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। गुरुकुल के विद्यार्थियों सहित आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ं गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की द्वारा निर्देशित ध्यान कराया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं सकारात्मक जीवनशैली के महत्व को जन- जन तक पहुँचाना था।
मुख्य वक्ता आशीष कोष्टा ने ध्यान एवं योग के लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित ध्यान से मानसिक एवं भावनात्मक शुद्धि होती है तथा जीवन में संतुलन और ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने बताया कि ध्यान से तनाव एवं चिंता में कमी आती है, जिससे कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर घटता है। साथ ही एकाग्रता, स्मरण शक्ति एवं निर्णय क्षमता में वृद्धि होती है। नियमित ध्यान से रक्तचाप एवं हृदयगति संतुलित रहती है तथा मस्तिष्क में अल्फा तरंगों की सक्रियता बढ़ती है, जिससे गहरी शांति की अनुभूति होती है। इसके अतिरिक्त नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है और भावनात्मक संतुलन सुदृढ़ होता है। कुल मिलाकर नियमित ध्यान से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य में समग्र सुधार होता है। इस अवसर पर आश्रम के प्रबंधक स्वामी प्रकाशानंद वेदाचार्य, अनीश मिश्रा, हरिश्चंद्र एवं गोविंद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *