शाह मुहम्मद वसीम बने सज्जादा नशीन, की गई दस्तारबंदी

 दरगाह के सज्जादा नशीन रहे हजऱत मुहम्मद शरीफ उर्फ मोहब्बत शाह के चेहल्लुम की फातिहा का हुआ एहतमाम
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हिंदू मुस्लिम एकता की प्रतीक दरगाह शहाबुद्दीन औलिया पर दस्तार, सज्जादगी में शाह मुहम्मद वसीम खान को नायाब सज्जादा नशीन से सज्जादा नशीन बनाया गया। कई दरगाहों के सज्जादा नशीन पहुंचे और शाह मुहम्मद वसीम को पगड़ी पहनाई गई। दरगाह के सज्जादा नशीन रहे मुहम्मद शरीफ के चेहल्लुम की फातिहा हुई।
लोको स्थित दरगाह हजरत शहाबुद्दीन औलिया पर महफिल-ए शमा का आयोजन किया गया। जिसमें शायरों और कब्बालों ने कलाम पेश किए। दरगाह पर दस्तार-ए सज्जादगी कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें देवा शरीफ दरगाह के सज्जादा नशीन आले मुस्तफा उर्फ सोहेल मियां, मकनपुर दरगाह के सज्जादा नशीन प्रो0 डा0 सैय्यद हुसैन जाफरी, मैनपुरी की छोटे बड़ी दरगाह के सज्जादा नशीन, कायमगंज जूही शाह बाबा दरगाह के सज्जादा नशीन आदि ने शाह मुहम्मद वसीम खान की दस्तारबंदी की। दस्तारबंदी के मौके पर एक किताब का भी विमोचन किया गया। दस्तारबंदी होते ही लोगों ने मुबारकबाद पेश की। इसके बाद महफिल-ए शमा में अलीगढ़ के शायर मो0 यूसुफ हातिफ, शहर के बिलाल शफीकी, शहर काजी मुताजिर अली ने दरगाह और मोहब्बत शाह के सिलसिले पर रोशनी डाली। दरगाह के सज्जादा नशीन रहे मुहम्मद शरीफ उर्फ मोहब्बत शाह के चेहल्लुम की फातिहा हुई जिसने बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। इस मौके पर आकिब खान, नदीम खान, हाजी अकरम खान, इमरान खान, शाहरुख हुसैन, हाफिज जुबैर, रफत हुसैन, कासिम साबरी, लबली, उमर खां, जाहिद अली, रईस आलम आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *