ब्लाक का निरीक्षण कर की समीक्षा बैठक, योजनाओं की ली जानकारी
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज ब्लॉक का विशेष सचिव महिला कल्याण सुधा वर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लॉक सभागार में बैठक कर सभी विभागों की समीक्षा की। उन्होंने खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल, अधीक्षक डॉ0 लोकेश शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा सहित अन्य ब्लॉक कर्मियों से संबंधित विभागों की योजनाओं की जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने गांव भटासा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र्र पहुंचकर केंद्र में बनी रसोई व शौचालय को देखा। शौचालय में पानी की व्यवस्था न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने केंद्र पर रागिनी की गोदभराई व कार्तिक का अन्नप्राशन कराया। आंगनवाड़ी केंद्र पर सुपरवाइजर सुनीता उपाध्याय का आंगनवाड़ी सत्यप्रभा से केंद्र पर पंजीकृत बच्चों की जानकारी ली। केंद्र पर 85 बच्चे पंजीकृत बताए गए। इसके बाद उन्होंने संविलयन विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय की रंगाई पुताई, शौचालय, स्मार्ट क्लास व पुस्तकालय का अवलोकन किया। प्रधानाध्यापक निखिल सिंह ने विद्यालय में 272 बच्चे पंजीकृत होने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने गांव के एएनएम सेंटर का निरीक्षण किया। सेंटर पर उन्होंने सीएचओ उजमा खान व एएनएम बंदना पाल से दवाओं की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवालय पहुंचकर स्टॉल लगाए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मिट्टी के बर्तन व खाद्य पदार्थों की जानकारी ली। समूह की रीता ने बर्तन बनाने के लिए मिट्टी न मिल पाने की समस्या से अवगत कराया तथा उसके खेत तक जाने वाले चकरोड को डलवाने की मांग की। पंचायत सहायक अभिशांत गंगवार से ग्राम पंचायत स्तर के कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बैठक कर योजनाओं की जानकारी ली। गांव के सुधीर सिंह ने गर्मी के मौसम में माइनर में पानी न आने की शिकायत की। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत किसान पाल सिंह, प्रधान गोविंद सिंह गंगवार, सचिव अरविंद कुमार, अनुराग दीक्षित, विपिन कुमार, गिरीश, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विशेष सचिव महिला कल्याण को आंगनवाड़ी केंद्रों में मिलीं खामियां, जतायी नाराजगी
