न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पीडि़ता को दिलवाया कब्जा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सिविल जज जूनियर डिवीजन सिटी ने न्यायालय अमीन को भूमि से कब्जा हटवाने के लिए आदेशित किया। जिस पर पुलिस राजस्व कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर नापजोख कराकर पीडि़त को कब्जा दिलवा दिया।
जानकारी के अनुसार सिविल जज जूनियर डिवीजन सिटी के न्यायालय में सुखदा श्रीवास्तव पत्नी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव निवासी तलैया लेन कानपुर रोड फतेहगढ़ ने मुकदमा 1/1 दुर्गा देवी पत्नी स्व0 वंशीधर, 1/2 जयप्रकाश मृतक पुत्र बंशीधर, 1/2/2 आदित्य कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 जयप्रकाश, 1/2/2 आजादवती विधवा स्व0 जयप्रकाश, 1/2/3 मिलन गुप्ता पुत्री स्व0 जयप्रकाश पत्नी मुकेश गुप्ता निवासी मोहल्ला बागवान देवी रोड मैनपुरी जनपद मैनपुरी, 1/2/4 रजनी गुप्ता पुत्री स्व0 जयप्रकाश पत्नी अखिलेश गुप्ता निवासी भारत भूषण (अरुणा नगला) कैन्ट बरेली, 1/2/5 मीनाक्षी गुप्ता पुत्री स्व0 जयप्रकाश पत्नी राजीव अग्रवाल निवासी पूरनपुर विधायक भवन के सामने जिला पीलीभीत निवासीगण कर्नलगंज कैण्ट फतेहगढ़ जिला फर्रुखाबाद, 1/2/6 किरन गुप्ता पुत्री स्वर्गीय जयप्रकाश गुप्ता पत्नी सुरेश चंद्र गुप्ता निवासी वैरुन कटस साहब खां (मुल्तान बाबा की मजार के पास) शहर इटावा जिला इटावा, 1८3 विनोद कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 बंशीधर, 1/3/1 सरोज कुमारी पत्नी स्वर्गीय विनोद कुमार गुप्ता, 1/3/2 योगेश चंद्र उम्र 16 वर्ष पुत्र विनोद कुमार, नाबालिक बली कुदरती माता खुद अब बालिग, 1/4 विपिन कुमार मृतक पुत्र स्वर्गीय बंशीधर, 1/4/1 आदेश गुप्ता पत्नी स्व0 विपिन कुमार गुप्ता, 1/4/2 विनीत गुप्ता, 1/4/3 सुनील गुप्ता पुत्रगण स्व0 विपिन गुप्ता निवासीगण मकान नं0 13 कर्नलगंज कैण्ट फतेहगढ़ जिला फर्रुखाबाद, 1/4/4 कुन्ती गुप्ता पुत्री स्व0 विपिन कुमार गुप्ता पत्नी प्रभाष चंद्र गुप्ता निवासी मकान नं0 334 शीशमबाग कैण्ट फतेहगढ़ जिला फर्रुखाबाद, 1/4/5 मधु गुप्ता पुत्री स्वर्गीय विपिन कुमार गुप्ता पत्नी रामसेवक गुप्ता निवासी दियोरिया कला बीसलपुर पीलीभीत निकट भीमसेन मंदिर जिला पीलीभीत, 1/4/6 रानी गुता पुत्री स्वर्गीय विपिन कुमार पत्नी नीरज गुप्ता मकान नं0 166 कुँवरंगज मान्सी चूड़ी सेन्टर तिलहर शाहजहॉपुर, 1/4/7 गीता गोयल पुत्री स्व0 विपिन कुमार गुप्ता पत्नी अश्वनी गोयल, 1/4/8 ऋचा गोयल पुत्री स्व0 विपिन कुमार गुप्ता पत्नी संजय गोयल निवासी ऊषा बस्ती अपोजिट पेपर मिल मुण्डवा पुणे महाराष्ट्र, 1/5 वेद प्रकाश पुत्र स्व0 बंशीधर, 1/6 ओमप्रकाश मृतक पुत्र स्वर्गीय बंशीधर, 1/6/1 प्रवेश गुप्ता पत्नी ओमप्रकाश, १/6/2 भूपेश गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश, 1/6/3 अर्चना गुप्ता पुत्री ओमप्रकाश पत्नी राकेश मोहन सभी निवासीगण मकान नं0 108 शीशमबाग कैण्ट फतेहगढ़ परगना पहाड़ा तहसील सदर जिला फर्रुखाबाद, डॉ0 चंद्रभान सिंह बल्द डॉ0 मुत्रालाल कर्नलगंज फतेहगढ़ व भगवती दुख्तर मुन्नालाल जौजे बाबू सिंह अकाउंटेंट साकिन कानपुर सेंट्रल बकशॉप चुनीगंज कानपुर व शशी व जोसमा दुखतरान डॉक्टर मुन्नालाल व मुन्नालाल निवासी कर्नलगंज फतेहगढ़ परगना पहाड़ा विपक्षियों के विरुद्ध भूमि पर कब्जा करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। बीती २७ मई को सविल जज जूनियर डिवीजन सिटी ने उपरोक्त मुकदमे पर सुनवाई करते हुए न्यायालय अमीन को सुखदा श्रीवास्तव पत्नी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव निवासी तलैया लेन कानपुर रोड फतेहगढ़ को कब्जा दिलाने के आदेश दिये। जिस पर राजस्व कर्मचारियों ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार को पहुंचकर सुखदा श्रीवास्तव को कब्जा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *