अटल बिहारी जन्म शताब्दी पखवाड़ा सम्पन्न
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुधवार को आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सदर विधानसभा क्षेत्र का अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल रहे व अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा ने की। कार्यक्रम के संयोजक अतुल दीक्षित ने आभार व्यक्त किया।
प्रकाश पाल ने कहा अटल बिहारी बाजपेई भारतीय राजनीति के सबसे लोकप्रिय नेता थे, जिन्होंने अपनी प्रखर वाणी कविताओं एवं राजनीतिक सूझबूझ से भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपना नाम रोशन करने का काम किया। उन्होंने अपनी 13 दिन 13 महीने और उसके बाद पूरे 5 वर्ष की सरकार में गरीब कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किया। भारत की शक्ति को पूरी दुनिया में प्रदर्शित करते हुए उन्होंने परमाणु परीक्षण करके आतंक और आतंकवादियों को सख्त संदेश देने का कार्य किया था। उन्होंने कहा सदर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की गति धीमी है इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस अभियान से जुड़े और नए मतदाता बनाने का कार्य करें। एसआईआर के अभियान को लेकर क्षेत्रीय व प्रदेश स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री भारत के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए देश का चौमुखी विकास किया। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजनीति के अजातशत्रु थे, उनके विचार आज भी सुशासन लोकतंत्र और राष्ट्र सेवा की दिशा में सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे। संचालन अजीत पांडे ने किया। कन्नौज के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर जितेंद्र सचान, देवेंद्र देव गुप्ता, डॉ0 भूदेव सिंह राजपूत, रूपेश गुप्ता, ठा0 वीरेंद्र सिंह राठौड़, अभिषेक त्रिवेदी, भास्कर दत्त द्विवेदी, डीएस राठौर, सुनील रावत, हिमांशु गुप्ता, राजकुमार वर्मा, वीर बहादुर पाल, अमित पाल, संतोष राजपूत, रमला राठौर, अमरदीप दीक्षित, गोपाल राठौर, डॉ0 धर्मेंद्र राजपूत, अभिषेक बाजपेई, डॉ0 उदय प्रताप सिंह, शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।
सदर विधानसभा में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की गति धीमी: प्रकाश पाल
