सपा का रात्रि प्रवास कार्यक्रम जिलाध्यक्ष की अध्यक्ष में हुआ सम्पन्न

भाजपा धर्म का इस्तेमाल सिर्फ वोट की राजनीति के लिए करती है: डा0 जितेन्द्र सिंह यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में नई सरकार बनती है तो गंगा एक्सप्रेसवे से लिंक रोड बनवाकर एक्सप्रेसवे से अधिक सुंदर रोड बनवाया जाएगा: डा0 नवल किशोर शाक्य
भाजपा की सदस्यता त्याग कर सपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों को जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर किया स्वागत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अमृतपुर विधानसभा के अंतर्गत अमृतपुर ग्राम में समाजवादी पार्टी का बूथ जागरण एवं रात्रि प्रवास कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजक प्र0जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा ने अमृतपुर विधानसभा के अंतर्गत बूथ संख्या 45 से बूथ संख्या 50 तक के सर्व समाज के लोगों को आमंत्रित किया था। भारी भीड़ को देखते हुए चंद्रपाल सिंह यादव ने जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा की पीठ थपथपाई और कहा इतनी भारी संख्या की भीड़ यह जताती है कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। जिसमें सभी धर्म और जाति के लोगों का सम्मान होता है। जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुछ विलंब से पहुंचे अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव और लोकसभा प्रभारी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य ने अपने विचार व्यक्त किए। डॉ0 जितेंद्र यादव ने कहा कि आज जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी धर्म के नाम का डिंडोरा सडक़ों पर पीट रही है, वह साफ जाहिर करता है कि भाजपा धर्म का इस्तेमाल सिर्फ वोट की राजनीति के लिए करती है। उन्होंने कहा गंगापार क्षेत्र से उनका पुराना रिश्ता है, उनके पूर्वज सन 1914 में यही रहते थे। लोकसभा प्रभारी डॉ0 नवल किशोर शाक्य ने कहा कि अगर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में नई सरकार बनती है तो गंगा एक्सप्रेसवे से लिंक रोड बनवाकर एक्सप्रेसवे से अधिक सुंदर रोड बनवाया जाएगा। जिससे अमृतपुर क्षेत्र की जनता का विकास हो सकेगा। उन्होंने कहा आज देश के अमीरों का हजारों करोड़ों का कर्ज माफ किया जा रहा है, परंतु गरीब किसान द्वारा दस हजार कर्ज वापस न दे पाने पर उसके दरवाजे पर पुलिस पहुंच रही है। सपा नेता युनूस अंसारी, जिला उपाध्यक्ष जहान सिंह लोधी, जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव, सुधांशु पाठक बूथ एवं जोन प्रभारी, रूकमंगल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर ने अपने विचार व्यक्त किए। जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत सामने बैठे लोगों से उनकी परेशानियां भी पूछी है, ज्यादातर लोगों ने भाजपा सरकार में आम जनमानस की अवहेलना का शिकार होना बताया। जिलाध्यक्ष के समक्ष कुछ लोगों ने भाजपा की सदस्यता त्याग कर सपा की सदस्यता ग्रहण की। उनका जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजक मनोज मिश्रा ने आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, डॉ0 नवरंग सिंह यादव, अमृतपुर विधानसभा अध्यक्ष भोला यादव, ईश्वर दयाल आदि लोग मौजूद रहे। संचालन जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *