विभिन्न हाउसों का हुआ गठन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेंट पॉल्स ब्राइटन एकेडमी में विद्यालय चुनाव समिति का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। शुभारंभ निदेशक रोजीशन विश्वासी के भाषण से हुआ। भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था के बारे में बताया उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य है, जिसमें हर किसी व्यक्ति को अपने नैतिक मूल्यों तथा अधिकारों को बहन करने की आजादी होती है। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को ऑल सोल्स मेमोरियल चर्च के पादरी रेवरन स्टीफन मसीह द्वारा उनके पदों की शपथ दिलाई गई। उन्होंने विद्यालय चुनाव समिति द्वारा चयनित सभी छात्र-छात्राओं को उनके पदों का उचित रूप से निर्वाह्न करने के साथ-साथ अनुशासन के महत्व की जानकारी दी।
इस वर्ष चुने गए छात्रों में स्कूल कैप्टन सुधांशु, स्कूल हेड बॉय अर्पित प्रताप सिंह, स्कूल हेड गर्ल साक्षी सोमवंशी, स्कूल वाइस हेड बॉय ऋषभ राजपूत, स्कूल वाइस हेड गर्ल वैष्णवी कुमारी पदाधिकारी शामिल हैं। स्कूल के विभित्र हाउस में हाउस लीडर का चयन किया गया। जिसमें सेंट मैथ्यू हाउस में श्रेया यादव तथा नैतिक तोमर, सेंट पीटर हाउस में तन्मय सिंह भदौरिया और कुमकुम पाल, सेंण्ट ल्यूक हाउस में कृष्णा भदोरिया और जानवी चौहान, सेण्ट जॉन हाउस में शिवांगी दुबे और अंश पाल का चयन किया गया।
शपथ ग्रहण के बाद सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया। प्रबंधिका रोहतानी विश्वासी ने छात्र प्रतिनिधियों को नेतृत्व की जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाते और सभी छात्रों के लिए प्रेरणा बनने की सीख दी। प्रधानाचार्य डॉ0 अवधेश कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन शिक्षिका वैशाली पीटर तथा शिक्षक हर्षित ने किया। विद्यालय चुनाव समिति का सपथ ग्रहण समारोह संजीव कुमार (पी0टी0आई0) के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर अभिषेक सिंह, बिंदु द्विवेदी, एकता मसीह, ज्योतिका आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
सेंट पॉल्स ब्राइटन एकेडमी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
